Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

डाक विभाग के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती , इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर से करें आवेदन

डाक विभाग भारत सरकार की ओर से खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी है। जिसके लिए एक अधिसूचना भी जारी कर…

डाक विभाग भारत सरकार की ओर से खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी है। जिसके लिए एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार dopslorsrecruitment.in पर जाकर आवेदन कर सकतें है। जिसमें आवेदन की करने प्रक्रिया 10 नवंबर यानी कल से शुरू हो जाएगी। वही आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर है। इसके साथ ही आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए विंडो 10 दिसंबर 2023 तक खुली है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डाक विभाग में पोस्टमैन, डाक सहायक सहित कुल 1899 रिक्तियां भरी जाएंगी। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

डाक सहायक 598 पद, सॉर्टिंग सहायक 143 पद, डाकिया 585 पद,मेल गार्ड 03 पद, एमटीएस 570 पद

India Post Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

डाक विभाग की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/महिला के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार इश बात का ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Department of Post Recruitment शैक्षणिक योग्यता – मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) जैसे पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

पोस्टमैन, मेल गार्ड पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

डाक सहायक, सॉर्टिंग सहायक के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर पर काम करने का ज्ञान होना चाहिए।