यात्रियों की इंडिगो लखनऊ- वाराणसी फ्लाइट छूटने की वजह आई सामने, एयरलाइन ने मांगी माफी, लेकिन अब लगा जुर्माना

यात्रियों को जलपान दिया गया और लखनऊ में होटल आवास के साथ अगली उपलब्ध उड़ान से यात्रा करने या लखनऊ में तत्काल सड़क परिवहन के…

यात्रियों को जलपान दिया गया और लखनऊ में होटल आवास के साथ अगली उपलब्ध उड़ान से यात्रा करने या लखनऊ में तत्काल सड़क परिवहन के माध्यम से अपनी यात्रा को जारी रखने का विकल्प दिया गया। घरेलू एयरलाइन इंडिगो को लेकर अब एक खबर सामने आ रही है। बीते मंगलवार को इंडिगो के कुछ पैसेंजर लखनऊ से वाराणसी जाने वाली अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने से चूक गए थे। इसलिए ऐसा हुआ क्योंकि ऑपरेशनल वजह से आने वाली फ्लाइट में देरी हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके बाद पैसेंजर्स ने एयरलाइन पर नाराजगी भी जताई। बताया जा रहा है कि एयरलाइन ने अब पैसेंजर्स से माफी भी मांगी है। एयरलाइन ने बयान में कहा कि ग्राहकों को जलपान परोसा गया और लखनऊ में होटल आवास के साथ अगली उपलब्ध उड़ान से यात्रा करने या लखनऊ में तत्काल सड़क परिवहन के माध्यम से अपनी यात्रा जारी रखने के विकल्प दिए गए।

एयरलाइन ने कहा-हमें खेद है

एयरलाइन ने कहा कि हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। इंडिगो के बयान के मुताबिक, देहरादून से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट ‘6ई 518’ में परिचालन कारणों से देरी हुई, इससे कुछ यात्री लखनऊ से वाराणसी जाने वाली अपनी फ्लाइट ‘6ई 7741’नहीं ले सके।

इंडिगो पर लगा इस बात के लिए जुर्माना

आव्रजन ब्यूरो ने वीजा संबंधी कथित उल्लंघन के लिए एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुर्माने के चलते कंपनी की वित्तीय स्थिति, परिचालन या दूसरी गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले आव्रजन ब्यूरो ने एयरलाइन कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

शेयर बाजार को देरी से जानकारी देने के लिए स्पष्टीकरण देते हुए कंपनी ने कहा कि वह आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की संभावनाएं तलाश रही थी।