सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजों में रानीखेत एपीएस के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शनसुधा खाती 96.2 प्रतिशत अंको के साथ बनी विद्यालय टापर

रानीखेत। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के नतीजों में नगर के आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसमें…

Screenshot 2026 05 14 19 15 23 36 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

रानीखेत। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के नतीजों में नगर के आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसमें सुधा खाती, सुजल चंद्रा, प्रियंका जोशी व मीनाक्षी उपाध्याय अपने अपने वर्ग में विद्यालय टापर बने।
विद्यालय शिक्षक ब्रिजेश जोशी ने जानकारी देते बताया कि सुधा खाती ने मानविकी वर्ग में 96.2, वाणिज्य वर्ग में सुजल चंद्रा ने 95.4, विज्ञान वर्ग के पीसीबी में प्रियंका जोशी ने 93.6 और विज्ञान वर्ग पीसीएम में मीनाक्षी उपाध्याय ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में अपने अपने वर्ग में टाप किया है। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी सहित शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply