Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Kisan andolan- रामनगर में किसान पंचायत को लेकर किया जनसंपर्क

रामनगर। रामनगर में किसान संयुक्त मोर्चा की ओर से 21 मार्च रविवार को प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति, पैठ पड़ाव रामनगर में एक किसान पंचायत (Kisan…

रामनगर। रामनगर में किसान संयुक्त मोर्चा की ओर से 21 मार्च रविवार को प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति, पैठ पड़ाव रामनगर में एक किसान पंचायत (Kisan andolan) का आयोजन किया जायेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस किसान पंचायत (Kisan andolan) में सरकार व संयुक्त किसान मोर्चा की वार्ता कमेटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह (केकेयू पंजाब), युवा संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक कमांडो रामेश्वर श्योरान, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा नेता दिगम्बर सिंह व भाकियू (दकौंडा) के हरनेक सिंह ने शामिल होने की सहमति प्रदान की है।

यह भी पढ़े…

Kisan andolan — किसान एकता मोर्चा का टविटर हैंडल हुआ बंद


किसान पंचायत (Kisan andolan)
में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने तथा एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के साथ जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से इंसानों, फसलों व मवेशियों की सुरक्षा, वन ग्राम गोट व खत्ते वासियों को भूमि पर मालिकाना अधिकार दिए जाने और किसानों का कर्ज (एनपीए) माफ किये जाने के मुद्दे भी जोर-शोर से उठाये जायेंगे।


किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने एक बयान जारी कर बताया है कि संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित की जा रही इस किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए रामनगर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।

इसके तहत कालाढूंगी, हल्द्वानी, चोरगलिया, बैलपढ़ाव क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं कर किसान पंचायत (Kisan andolan) में भागीदारी का आह्वान जा रहा है। प्रचार में ललित उप्रेती, गोपाल लोदियाल, राजेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, महेश जोशी, रंजीत सिंह, मनीष कुमार आदि शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos