Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

रामनगर:पत्रकार जितेन्द्र पपनै का निधन,शोक की लहर

Ramnagar: Journalist Jitendra Pappai passes away, wave of mourning रामनगर, 09 जुलाई 2024— पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार व देवभूमि मीडिया क्लब रामनगर के…

Ramnagar: Journalist Jitendra Pappai passes away, wave of mourning


रामनगर, 09 जुलाई 2024— पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार व देवभूमि मीडिया क्लब रामनगर के अध्यक्ष जितेन्द्र पपनै का निधन हो गया। वह 20 साल से पत्रकारिता कर रहे थे और अमर उजाला से जुड़े हुए थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


दोस्तों के बीच जित्तू नाम से जाने जाने वाले पपनै की निधन की सूचना से पत्रकारों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि घर के पास फिसलने के बाद गंभीर चोट लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


उनके निधन की सूचना मिलने पर उनके मित्रों और परिचितों ने भी शोशल मीडिया के माध्यम से शोक जताया है।जितेन्द्र पत्रकार होने के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी थे और एक सरोकारी व्यक्ति माने जाते थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार यानि आज अपराह्न बाद रामनगर में किया जायेगा। अल्मोड़ा के पत्रकारों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी गहरीं संवेदनाएं व्यक्त की हैं।