हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला:: दशरथ और कैकई संवाद को खूब मिली सराहना

Ramleela of Hookah Club Almora: Dashrath and Kaikai dialogue got a lot of appreciation अल्मोड़ा: श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला महोत्सव 2024 के…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Ramleela of Hookah Club Almora: Dashrath and Kaikai dialogue got a lot of appreciation

अल्मोड़ा: श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला महोत्सव 2024 के चौथे दिन कैकई मंथरा संवाद, दशरथ कैकई संवाद,राम कैकई संवाद, राम- कौशल्या संवाद, राम सीता संवाद, राम लक्ष्मण संवाद, सुमित्रा लक्ष्मण संवाद और राम वनवास के दृश्य दर्शाए गए।


दशरथ की भूमिका में दीवान कनवाल के दर्शकों का मन मोहा तो कैकई की भूमिका निभा रही पूजा थापा ने अपने अभिनय से लोगो को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया।


मंथरा की भूमिका में ईशा रस्तोगी, कौशल्या की भूमिका में श्रेष्ठा रैकुनी और सुमित्रा में आरोही बजेठा ने भी दर्शकों का आकर्षण अपनी और खींचा।


राम लक्ष्मण और सीता के पात्र क्रमश प्रियंका भट्ट, गायत्री तिवारी और बरखा त्रिपाठी दूसरे दिन से लगातार सर्वश्रेष्ठ अभिनय कर रहे है।


चौथे दिन के आयोजन की मुख्य अतिथि वसुधा पंत ने कहा श्री लक्ष्मी भंडार में जिस प्रकार मुख्य किरदारों का अभिनय कर रही है ये काबिले तारीफ है।


उन्होंने सभी पात्रों और दर्शकों को नवरात्र की बधाई दी, विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्मला जोशी, राधिका जोशी, राधा बिष्ट शुशीला वर्मा,लीला कार्की,धर्म सिंह बिष्ट,तरुण वर्मा,चिरन्जी लाल वर्मा, गिरीश शर्मा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन धीरज साह ने किया। रामलीला संचालना के दौरान निम्न लोग उपस्थित रहे, संस्था अध्यक्ष धरणीधर पांडे, मनोज साह, विनीत बिष्ट, हरेन्द्र वर्मा, चंद्रशेखर काण्डपाल, नारायण बिष्ट, रोहित साह, भारत गोस्वामी,अभय उप्रेती ललित मोहन साह, सुबोध नयाल,अर्जुन नयाल, राजेश साह, मनिकरण गुप्ता, विजय चौहान,विनोद थापा, ललित प्रकाश, पूजा थापा, कँचन बिष्ट, अभय साह, दीपक वर्मा, भाष्कर साह, विवेक वर्मा,अजय साह, यश साह, दीक्षा साह, प्रियांशु साह, दीवान कनवाल, दीवान बिष्ट, कैलाश साह,जगत मोहन जोशी,अमित साह, चहक त्रिपाठी,रवीना, सुमित साह, संजय साह,सुंदर जनोटी,कमल वर्मा,संजय वर्मा टैनी, अजय चौहान,मीनाक्षी साह,मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी,डॉ ललित चन्द्र जोशी ,मानस वाणी, विनोद गिरी गोस्वामी, हिमगिरि गोस्वामी, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।