shishu-mandir

राम कथा में सुनाया राम सीता विवाह का प्रसंग

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

लक्ष्मेश्वर में दुर्गा महोत्सव में उमड़ रही है भक्तों की भीड़


अल्मोड़ा:- नवरात्र के तृतीय दिवस लक्ष्मेश्वर स्थित दुर्गा महोत्सव में आयोजित संगीतमयी श्री रामकथा में कथावाचक आचार्य कॆलाश चन्द्र लोहनी शास्त्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम – सीता के शुभ विवाह का संगीतमयी भावपूर्ण प्रसंग रखा। कथा में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का चरित्र अदभुत एंव श्रेष्ठ हैं। धरती पर लंका नरेश रावण के बढ़ते अत्याचार को समाप्त करने के लिए श्रीराम का जन्म हुआ। इस अवसर पर कथा में संगीतमयी एंव कर्ण प्रिय भजनों में महिलाओं ने नृत्य कर आनन्द की अनुभूति प्राप्त की।

कथा विराम के बाद यजमान नमित चन्द्र जोशी एंव विद्या जोशी ने कथाव्यास कॆलाश चन्द्र लोहनी जी की आरती की, भजन मण्डली में हारमोनियम पर पंडित भुवन लोहनी, तबले पर राजेन्द्र पन्त, गिरीश लोहनी, पंडित सतीश चन्द्र जोशी, पं चन्द्रशेखर जोशी,पं संजय भट्ट ने सुन्दर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी , अध्यक्ष अमित साह, संरक्षक हेम चन्द्र जोशी,कमलापति पाण्डेय, त्रिभुवन पन्त, महेन्द्र रावत,हेमन्त पाण्डेय शेर सिंह बिष्ट, सचिव सुनील कर्नाटक, विनय पाण्डेय, अमरनाथ रावत, गगन पाण्डेय, अभिषेक जोश भावेश पाण्डेय, आदि व्यवस्था में जुटे रहे।

new-modern
gyan-vigyan