महिलाओं ने फौजी भाईयों को बांधी राखी,किया तिलक,देश व सीमाओं की सुरक्षा के लिए जताया आभार

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर की महिलाओं ने सेना के अधिकारियों व जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आर्मी के गोरखाहॉल में महिलाओं ने सेना के जवानों का राखी बांधी। कार्यक्रम का उद्घाटन कर्नल हर्ष मिश्रा,नमिता मिश्रा,महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल,पुष्पा सती और लेफ्टिीनेंट कर्नल सनी राठी ने किया।

new-modern


इस मौके पर ​महिलाओं ने फौजी भाईयों की आरती उतारी और तिलक कर उन्हें राखी बांधी।महिलाओं ने कहा कि उन्हें सेना के वीर जवानों को राखी बांधने पर गर्व है।क्योकिं इन्हीं जवानों की बदौलत पूरा देश सुरक्षित है। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि इससे पूर्व संस्था की ओर से 1008राखियां सैनिकों के लिए भेजी जा चुकी हैं जो सीमाओं पर तैनात हैं। संचालन पुष्पा सती ने किया। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल, शांती साह, आशा कर्नाटक, कल्पना जोशी, चन्द्रा अग्रवाल,राधिका जोशी, आशा पंत, गीता साह, सरला बिष्ट, दीपा जोशी, मंजू रावत, रमा जोशी, धनी साही,अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद थी।