shishu-mandir

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य पहुंची अल्मोड़ा, कहा महिला उत्थान के लिए कर रहीं है प्रयास

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

IMG 20181013 WA0034

अल्मोड़ा:- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य पहली बार अल्मोड़ा के दौरे पर आई यहां सर्किट हाउस में महिलाओं ने कुमांऊनी परिधान में राज्यपाल का
भव्य स्वागत किया| इसके बाद राज्यपाल में कई संगठनों से मुलाकात की | इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह महिलाओं की समस्या के निराकरण के लिए विभिन्न जिलों में जा रही हैं| उन्होंने युवा वर्ग में बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर भी चिंता जताती और इसके रोकथाम के लिए कदम उठाने की बात कही | कहा कि राज्य में जड़ी-बूटी
और पर्यटन की राज्य में अपार संभावना हैं. इससे राज्य नम्बर 1 बन सकता है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, किरन पंत, लता तिवारी, महेश नयाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे|

Screenshot-5

IMG 20181013 WA0032

new-modern
gyan-vigyan