हल्द्वानी के रजत जोशी ने किया नाम रोशन, बने भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट

उत्तराखंड ब्लॉक कार्यालय के पास भगवानपुर निवासी रजत जोशी ने पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया। रजत जोशी ने शनिवार को देहरादून स्थित इंडियन…

उत्तराखंड ब्लॉक कार्यालय के पास भगवानपुर निवासी रजत जोशी ने पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया। रजत जोशी ने शनिवार को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


वह मूल रूप से बागेश्वर जिले के कांडा कमश्यार के रहने वाले हैं। सीडीएस परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद रजत ने आईएमए में प्रशिक्षण पूरा किया। इससे पहले वह इंडियन कोस्ट गार्ड में छह महीने तक असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में सेवा दे चुके हैं। उनके दिवंगत दादा खेमानंद जोशी ने 17 कुमाऊं रेजीमेंट में सेवा दी थी।


पिता सब इंस्पेक्टर नवीन चंद्र जोशी वर्तमान में इंडो तिब्बत बॉर्डर स्थित में लद्दाख में सेवारत है।मां चंद्रा जोशी उनके जीवन की प्रेरणा स्रोत रही है। उनके ताऊजी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जीवन चंद्र जोशी ने एयर डिफेंस में सेवा दी थी, जबकि चाचा जी सूबेदार मोहन चंद्र जोशी अभी 19 कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत है।

रजत जोशी ने बिड़ला स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। एमबीपीजी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। रजत की इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।