Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Rain Alert: दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, जानें वेदर अपडेट

दिल्ली नोएडा गाजियाबाद से लेकर पूरे उत्तर भारत में बारिश सुबह करीब 4:00 से लगातार हो रही है। कई जगह पेड़ और होल्डिंग्स भी गिर…

दिल्ली नोएडा गाजियाबाद से लेकर पूरे उत्तर भारत में बारिश सुबह करीब 4:00 से लगातार हो रही है। कई जगह पेड़ और होल्डिंग्स भी गिर गए हैं और कई जगह पर ओले गिरने की खबर भी सामने आई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया जा रहा है कि भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज मौसम बदलेगा।

देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली लेकिन सुबह 5:30 बजे घनघोर बारिश होने लगी।


इसके बाद तेज तूफान भी आया इस कारण रास्ते में गाड़ियां बाइक्स भी चलना मुश्किल हो गई। लोगों ने सुरक्षित जगहों पर शरण ली
मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं का यह दौर पूरे दिन दिखाई देगा।

बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई जा रही है जिससे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए ताजा वेदर अपडेट जारी किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1918098611050623061


इसमें कहा गया है कि बारिश और आंधी से पेड़ों के उखड़ने, बिजली के खंभे आदि गिरने का खतरा है। फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। बिजली और संचार साधनों की अन्य लाइनों को नुकसान पहुंच सकता है।