बड़ी खबर- कोरोना से केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी की मौत, कोरोना से आप भी रहें सतर्क

rail rajya mantri suresh angari dies due to corona दिल्ली। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का 65 वर्ष की आयु में कोरोना संक्रमण से…

rail rajya mantri suresh angari dies due to corona

दिल्ली। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का 65 वर्ष की आयु में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सुरेश अंगड़ी केंद्रीय कैबिनेट के पहले मंत्री हैं, जिनकी कोरोना से मौत हुई है।सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगावी से सांसद थे। अंगड़ी का जन्म बेलगावी के कोप्पा गांव में हुआ था। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों तथा आम जनता ने दुख जताया है।

बताते चलें कि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को संक्रमण के 83,347 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 56 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, 1,085 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 90,020 हो गई।