खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, जनसभा को फोन से किया संबोधित

खराब मौसम के चलते नेता विपक्ष लोक सभा राहुल गांधी गुरुवार को अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए।अब वह फोन से सभा को संबोधित कर रहे हैं,…

Screenshot 2026 06 04 12 28 35 44 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

25

खराब मौसम के चलते नेता विपक्ष लोक सभा राहुल गांधी गुरुवार को अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए।
अब वह फोन से सभा को संबोधित कर रहे हैं, सिमकनी स्थित एसएसजे परिसर के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर उनके इंतजार में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे।

राहुल गांधी को यहां परिवर्तन का शंखनाद कार्यक्रम को संबोधित करना था। लेकिन मौसम खराब होने के चलते पंतनगर से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया।
इससे पूर्व जन सभा को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक मनोज तिवारी, हरीश धामी, सुमित हृद्येश, पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, राजकुमार ठुकराल, प्रकाश जोशी, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज सहित तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply