पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा बने कांग्रेस अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read
Screenshot-5

पीसीसी ने घोषित किये प्रदेश से भी जिलों के जिलाध्यक्ष
जातिगत संतुलन पर दिया अधिक जोर

holy-ange-school

अल्मोड़ा। पीसीसी चीफ पीतम सिह की टीम ने प्रदेश के जिलों में नए कप्तानों की घोषणा कर दी है। आगामी निकाय और पंचायतों के अलावा लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए नई टीम पर पूरा दारोमदार रहेगा। इसी संभावनाओ को देखते हुए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा में जातिगत संतुलन और नजदीकी लोगों को फिट करने की पूरी कोशिश की गई है। इस कोशिश में कई पुराने पदाधिकारियों को किनारे लगा दिया गया है तो कई नए लोगों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

ezgif-1-436a9efdef

 

अल्मोड़ा जिले में पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन सिंह महरा को यह जिम्मेदारी दी गई है। महरा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं वर्तमान में उनकी पत्नी पार्वती महरा जिलापंचायत अल्मोड़ा की अध्यक्ष हैं। महरा 2003 से 2008 तक के कार्यकाल में अल्मोड़ा के जिलापंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वह भनोली क्षेत्र में क्षेत्रपंचायत सदस्य सहित कई महत्वूपूर्ण निर्वाचित और सांगठनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके छोटे पुत्र सुरेन्द्र मेहरा युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं।
अल्मोड़ा के अलावा रानीखेत में महेश आर्या को दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है। और बागेश्वर में लोकमणि पाठक को  जिम्मेदारी दी गई है। अन्य जिलों में भी नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। मोहन सिंह महरा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है कार्यकर्ता उनके आवास पर जुटने लगे हैं।  

बधाई देने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी पीतांबर पांडेय, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला प्रवक्ता और निवर्तमान सभासद हेम तिवारी, अर्बन कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष आंनद सिंह  बगड़वाल, यूथ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मेहरा,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, दीप डांगी, बालम भाकुनी, जिला उपाध्यक्ष badhai

 विनोद वैष्णव,मनोज सनवाल, मुकेश नेगी, महिला जिला अध्यक्ष लता तिवारी, महामंत्री परितोष जोशी, मनोज पाठक, पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, मदन डांगी, महिला नगर अध्यक्ष किरन साह, भूपेंद्र भोज, संदीप जंगपांगी, हिमांशु मेहता, प्रीति बिष्ट, दीपांशु पाण्डे, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, अख्तर हुसैन, वैभव पाण्डे, निर्मल रावत, कार्तिक साह, ललित सतवाल, धीरज गैलाकोटी उपस्थित थे।

 

hem tewari

 

 

Joinsub_watsapp