पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को किया याद

पिथौरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71 पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी में उनके योगदान और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71 पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी में उनके योगदान और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। सोमवार को तिलढुकरी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मयूख महर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक महर ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में बापू की अहम भूमिका रही। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि उन्होंने अहिंसा का रास्ता अपनाकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जिसके फलस्वरूप हमारा देश गुलामी की जंजीरों से आजाद हुआ। हा कि आज विश्वभर के बड़े-बड़े नेता महात्मा गांधी के कार्यों की सराहना कर आज के दिन को शहीद दिवस के तौर पर मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर हमें उनके विचारों पर चलने का प्रण लेना होगा।

जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दी शिक्षा को हमें अपने जीवन में ग्रहण करने की जरूरत है। इस अवसर पर खीमराज जोशी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, हीरा बिष्ट, आनंद धामी, नावेद खान, रेहान कादरी, कुन्डल महर, दीन्नू कापड़ी, बसंत बल्लभ जोशी, मनोज बिष्ट, अनिल जोशी, रजत विश्वकर्मा, महिपाल वल्दिया, योगेश नगरकोटी, भूपेश नगरकोटी, रोहन सौन, विजय गणकोटी, रहीम कुरैशी, रईश खान, होशियार सिंह, रब्बू उप्रेती आदि मौजूद थे।