Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

नोएडा के रबूपुरा गांव में शुरू हुआ विरोध, लोग बोले सीमा हैदर को अब जाना ही होगा

जम्मू कश्मीर में के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। हर भारतवासी इसका बदला मांग रहा है।…

जम्मू कश्मीर में के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। हर भारतवासी इसका बदला मांग रहा है। जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सरकार ने भी इसको लेकर कड़ा एक्शन लिया है। वीजा लेकर पाकिस्तान से आए नागरिकों को एक हफ्ते के अंदर देश छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।


ऐसे में अब पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भी चर्चा में आ गई है जो इस समय नोएडा के रबूपुरा में रह रही हैं। रबुपुरा के स्थानीय लोगों ने सीमा हैदर को लेकर पुलिस प्रशासन से बड़ी मांग कर दी है जो चिंता का सबब बन सकती है।


बताया जा रहा है पहलगाम हमले के बाद रबुपुरा गांव में स्थानीय लोगों ने अपना पक्ष रखा है लेकिन सीमा हैदर का घर का दरवाजा नहीं खुला जो सीमा हैदर हर भारत के खुशी के पल में शरीक होकर सोशल मीडिया पर अपना और सचिन का वीडियो अपलोड करती थी, वो पहलगाम के हमले पर अभी तक शांत क्यों है?


स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई भी पाकिस्तान अब भारत में नहीं रहना चाहिए।ऐसे में सीमा हैदर भी नहीं रह पाएंगी। सीमा बिना वीजा के भारत आई थी अब जब वैध और अवैध तरीके से रह रहे सभी पाकिस्तान वापस जा रहे हैं तो सीमा हैदर को भी सरकार को वापस भेजना चाहिए।


सीमा दुश्मन देश की नागरिक है स्थानीय लोगों का कहना है कि 26 जनवरी, 15 अगस्त या भारत-पाकिस्तान के मैच हर समय सीमा हैदर भारत के साथ खड़े होने की बात करती थी।

वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी, लेकिन पहलगाम अटैक के बाद अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई वीडियो अपलोड नहीं किया। आखिर क्या मजबूरी है, जो अभी तक सीमा हैदर ने हमले की निंदा नहीं की।


वही सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि पहलगाम हमले की जानकारी होने पर सीमा को बहुत दुख हुआ है और वह अस्पताल में है। हम सभी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पाकिस्तान से सनातन धर्म ग्रहण करके नेपाल आई थी।

नेपाल में सचिन मीणा के साथ शादी की और भारत में आकर दोनों ने पूरे रीति रिवाज से शादी की पिछले माह उनकी एक बेटी भी हुई है।