Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

विश्व चिंतन दिवस(World Contemplation Day) पर ​केवी अल्मोड़ा में आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण थीम की दी जानकारी

Program organized at KV Almora on World Contemplation Day अल्मोड़ा 22 फरवरी 2022 ,मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में विश्व चिंतन दिवस (World Contemplation Day)…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Program organized at KV Almora on World Contemplation Day

अल्मोड़ा 22 फरवरी 2022 ,मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में विश्व चिंतन दिवस (World Contemplation Day) हर्षोल्लास से मनाया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ लार्ड बेडेन पावेल व लेडी ओलेव पावेल के छाया चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुआ।

 World Contemplation Day


कार्यक्रम में शिक्षक चंद्रशेखर पांडे ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से लार्ड बेडेन पावेल व लेडी ओलेव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और स्काउट गाइड के उद्देश्यों के बारे में छात्रों को जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि विश्व चिंतन दिवस 2022 (World Contemplation Day) का मुख्य विषय ‘प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण है
‘इस विषय पर छात्रों और शिक्षकों के मध्य रोचक समूह चर्चा का भी आयोजन किया गया।

केवी अल्मोड़ा(KV Almora) में मनाया गया मातृभाषा दिवस

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्काउट व गाइड के तृतीय सोपान के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. माला तिवारी ने छात्रों को प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान तथा प्लास्टिक से पर्यावरण को मुक्त करने के उपाय बताए । साथ ही साथ छात्रों को स्काउट व गाइड में अधिक से अधिक प्रतिभाग कर देशसेवा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया ।