पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी कर्मचारियों के लिए आयोजित हुआ विदाई समारोह

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

बागेश्वर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन पुलिस लाईन बागेश्वर में किया गया। उ0नि0 (वि0श्रे0) मोहन राम, उ0नि0(वि0श्रे0) षष्टीदत्त तिवारी, उ0नि0 (वि0श्रे0) जगदीश चन्द्र काण्डपाल, मुख्य आरक्षी (प्रो0) प्यारे लाल व आरक्षी हरीश सिंह सूर्या पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत्त हुए। उ0नि0(वि0श्रे0) मोहन राम द्वारा पुलिस विभाग में रहते हुए अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर में कुल- 37 वर्ष 10 माह की सेवा, उ0नि0(वि0श्रे0) षष्टीदत्त तिवारी द्वारा पुलिस विभाग में रहते हुए अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर में कुल- 39 वर्ष 04 माह की सेवा, उ0नि0(वि0श्रे0) जगदीश चन्द्र काण्डपाल द्वारा पुलिस विभाग में रहते हुए नैनीताल, पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर में कुल- 40 वर्ष 08 माह की सेवा, मुख्य आरक्षी(प्रो0) प्यारे लाल द्वारा पुलिस विभाग में रहते हुए 41वीं वाहिनी पी0ए0सी0 गाजियाबाद, बरेली, अल्मोड़ा, बागेश्वर में कुल- 35 वर्ष की सेवा व आरक्षी हरीश सिंह सूर्या द्वारा पुलिस विभाग में रहते हुए ऊधमसिंहनगर, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर में कुल- 11 वर्ष की सेवा कर्मठता/निष्ठा से की गयी।

new-modern

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सेवानिवृत्ति पर कमचारियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गयी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके सपरिवार स्वस्थ्य रहने व उज्जवल भविष्य की कामना की गयी तथा भविष्य में किसी भी समस्या के सम्बन्ध में निसंकोच अवगत कराये जाने के बारे में बताया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उन्हें पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं जनपद से पुलिस स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक महोदया कपकोट द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए व्याख्यान दिया गया। सेवानिवृत्ति पर उक्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुलिस विभाग में अपने अनुभवों, कार्य करने के तरीकों आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना झिरौली द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर संगीता पुलिस उपाधीक्षक महोदया कपकोट, उ0नि0 भगवत सिंह प्रभारी स्था0अभि0इकाई0, उ0नि0 पंकज जोशी प्रभारी एस0ओ0जी0, उ0नि0 भूपेश पाण्डेय प्रभारी यातायात बागेश्वर, एफ0एस0एस0ओ0 महेश चन्द्र प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर, प्रभारी रेडियो शाखा एल0एम0 भट्ट, एस0आई0(एम0) मोहन चन्द्र जोशी आंकिक, ए0एस0आई0(एम0) नरेन्द्र कुमार प्रभारी प्रधान लिपिक, उ0नि0 चंचल सिंह वाचक पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, कार्यालय स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे।