अभी अभीदेश

वारिस पंजाब दे चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

breaking

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

पंजाब के मोगा से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को ​पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अमृतपाल को काफी समय से तलाश कर रही थी। 36 दिन बाद पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया था।


पुलिस देश के 9 राज्यों के कई हिस्सों में अमृतपाल की तलाश कर रही थी,कई अफवाह चली कि वह उत्तराखण्ड में है,इसे लेकर उत्तराखण्ड में भी अलर्ट जारी किया गया था। इस बीच पुलिस के साथ लुकाछिपी करते हुए अमृतपाल के कई वीडियो भी जारी होते रहे और पुलिस देखती रह गई।


पुलिस के अनुसार अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया गया है और उसे पूर्वात्तर राज्य असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेजा जाएगा। पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया था और 18 मार्च से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।


वारिस पंजाब दे चीफ और खालिस्तान समर्थक सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था।पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान अमृतपाल सिंह के देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में दिखाई दिए जाने की बात सामने आती रही और कई बार सोशल मीडिया में उसके वीडियो और फोटो भी दिखाई दिए। अमृतपाल ने एक वीडियो भी जारी किया था उसमें उसने कहा कि पुलिस उसका कुछ नही कर सकती है।

Related posts

Uttarakhand Politics:: टेक होम राशन पर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, कहा- भाजपा का असली चेहरा हुआ बेनकाब

Newsdesk Uttranews

मुख्यमंत्री ने कहा आज ही जारी कर रहा हूं पैसा, आंदोलन समाप्त करें

editor1

अजब कारनामा— साधु ने सीने पर बोया हरेला बताया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों में कौतुहल

Newsdesk Uttranews