अल्मोड़ा में निजी वाहनों की डी(D) सिरीज़ हुई फुल, अब नए वाहनों को मिलेगी ई (E) सिरीज़

अल्मोड़ा में निजी वाहनों के पंजीकरण संख्या की वर्तमान श्रृंखला UK01D पूर्ण हो चुकी है।इससे पूर्व एक,बी व सी सिरीज़ भी पूरी हो चुकी है।…

Screenshot 2026 03 28 17 40 58 85 96b26121e545231a3c569311a54cda96

25
26

अल्मोड़ा में निजी वाहनों के पंजीकरण संख्या की वर्तमान श्रृंखला UK01D पूर्ण हो चुकी है।इससे पूर्व एक,बी व सी सिरीज़ भी पूरी हो चुकी है।


डी सिरीज के फुल हो जाने के उपरांत नई पंजीकरण श्रृंखला UK01E आम नागरिकों हेतु प्रारंभ कर दी गई है।


सम्भागीय परिवहन कार्यालय की ओर से जारी सूचना अनुसार अब नए निजी वाहन क्रय करने वाले वाहन स्वामी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नई श्रृंखला UK01E में पंजीकरण संख्या अथवा ऐच्छिक/फैंसी नंबर हेतु आवेदन कर सकते हैं।

विभाग के अनुसार यह सुविधा पूर्णतः ऑनलाइन उपलब्ध है, जिससे आवेदकों को सरल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नंबर आवंटन किया जाएगा।