राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 2 दिवसीय नैनीताल दौरा तय, राजभवन समारोह से लेकर कैंची धाम दर्शन तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

नैनीताल। सरोवर नगरी एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि भारत की…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

नैनीताल। सरोवर नगरी एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 और 4 नवंबर 2025 को 2 दिवसीय प्रवास पर नैनीताल जिले में रहेंगी। राष्ट्रपति 3 नवंबर की दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से प्रस्थान करेंगी और 4 बजकर 10 मिनट पर हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगी। वहां से 4 बजकर 20 मिनट पर वे सड़क मार्ग से राजभवन नैनीताल के लिए रवाना होंगी।

राजभवन पहुंचने के बाद राष्ट्रपति राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन उनका रात्रि विश्राम भी राजभवन में ही होगा। अगले दिन 4 नवंबर की सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर वे राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद वे नीम करोली बाबा आश्रम कैंची धाम के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां वे सुबह 10 बजकर 5 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक रहेंगी और फिर नैनीताल लौटेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति का कार्यक्रम कुमाऊं विश्वविद्यालय में होगा जहां वे सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेंगी। यहां आयोजित 20वें दीक्षांत समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वे राजभवन लौटेंगी और 2 बजकर 30 मिनट पर हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपराह्न 4 बजे हल्द्वानी से बरेली हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगी।