shishu-mandir

भ्रूण परीक्षण करने वालो की खैर नहीं: प्रशासन करेगा स्ट्रिंग आपरेशन, अल्मोड़ा में यह स्थान बनाए जाएंगे नो स्मोकिंग जोन

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

बनाए जाएंगे नो स्मोकिंग जोन

new-modern
gyan-vigyan

IMG 20180914 095145
अल्मोड़ा- अल्मोड़ा जिला प्रशासन कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए बनाए गए पीसीपीएनडीटी एक्ट का प्रभावी पालन कराने के लिए जल्द की निजी क्लीनिकों का स्ट्रिंग आपरेशन करेगा| इसके लिए इंटर स्टेट टीम बनाई जाएगी जो इस प्रकार का गोरखधंधा चलाने वालों पर सख्ती से निबटेगा|
जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक के बाद डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को लेकर प्रशासन सतर्क है इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं| उन्होंने बताया कि अधिकतर मामलों में रामपुर या बरेली जैसे राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में एेसी घटनाओं की जानकारी मिली है एेसे में इंटर स्टेट टीमों के माध्यम से निजी क्लीनिकों में स्ट्रिंग आपरेशन चलाए जाएंगे|
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सभी को साथ लेकर अल्मोड़ा की मालरोड व रानीखेत में स्थान चिह्नित कर उसे नो स्मोकिंग जोन बनाएगा| इन क्षेत्रों में धुम्रपान प्रतिबंधित किया जाएगा| जनजागरुता के साथ ही यहां सख्ती से धुम्रपान को प्रतिबंधित किया जाएगा|