जिलापंचायत अध्यक्ष ने किया वयोवृद्ध ग्राम प्रधान को सम्मानित

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

जिलापंचायत अध्यक्ष ने किया वयोवृद्ध ग्राम प्रधान को सम्मानित

holy-ange-school

IMG 20180913 WA0258

ezgif-1-436a9efdef

अल्मोड़ा- जिलापंचायत अल्मोड़ा में एक सादे कार्यक्रम में जिलापंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने धौलादेवी विकासखंड के कच्छौला ग्राम पंचायत के वयोवृद्ध ग्राम प्रधान उर्वादत्त पांडे को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया| श्री पांडे 1982 से पंचायत प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहे हैं| केवल एक कार्यकाल को छोड़ कर वह लगातार ग्राम प्रधान के रूप में निर्वाचित होते रहे हैं| उनकी पत्नी जीवंती देवी भी ग्राम प्रधान रही हैं| जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके दीर्घ जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की| इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने भी पांडे को सम्मानित किया|

Joinsub_watsapp