प्रभात ध्यानी बने उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष,नरेश नौडियाल प्रधान महासचिव

प्रभात ध्यानी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नए केन्द्रीय अध्यक्ष चुने गए है।वही नरेश नौडियाल को केंद्रीय महासचिव बनाया गया है। रामनगर में आयोजित द्विवार्षिक सम्मेलन…

Prabhat Dhyani became the Central President of Uttarakhand Parivartan Party, Naresh Naudiyal became the Principal General Secretary.

प्रभात ध्यानी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नए केन्द्रीय अध्यक्ष चुने गए है।वही नरेश नौडियाल को केंद्रीय महासचिव बनाया गया है।

25


रामनगर में आयोजित द्विवार्षिक सम्मेलन में नेता प्रभात ध्यानी को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले पार्टी के दो साल की गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत आख्या रखी गई और इस पर प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। सम्मेलन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से प्रभात ध्यानी को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष और नरेश नौडियाल को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया।अध्यक्ष पद के लिए प्रभात ध्यानी के नाम का प्रस्ताव राजकुमार त्यागी ने रखा और अनुमोदन पूर्व अध्यक्ष पीसी तिवारी और लालमणि ने किया। प्रधान महासचिव नरेश नौडियाल के नाम का प्रस्ताव कुलदीप मधवाल और अनुमोदन आनंदी वर्मा ,अमीर्नुरहमान, हीरा देवी ने किया।


चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी चारु तिवारी और पर्यवेक्षक मोहन कांडपाल की देखरेख में संपन्न हुई। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिये प्रभात ध्यानी को केंद्रीय अध्यक्ष और नरेश नौडियाल को प्रधान महासचिव चुना गया। बाद में नवनियुक्त अध्यक्ष ने केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। बाद में पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने केंद्रीय कमेटी की घोषणा की।

केंद्रीय कमेटी में केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप मधवाल देहरादून,नारायण राम अल्मोड़ा,जेपी बडोनी हरिद्वार,केंद्रीय महासचिव पद पर दिनेश उपाध्याय नैनीताल,आनंदी वर्मा अल्मोड़ा, अमीर्नुरहमान ,सचिव पद पर प्रकाश जोशी द्वाराहाट, किरण आर्य सोमेश्वर, भोपाल सिंह रावत कोटद्वार, लालमणि रामनगर, बीडी असनोड़ा गैरसैंण का सर्वसहमति से मनोनयन किया गया।

Leave a Reply