पीएम श्री राजकीय उच्चतर विद्यालय किच्छा में 27 मई से शुरू हुए 7 दिवसीय भाषाई कैम्प व पीएमश्री के अंतर्गत 5 दिवसीय समर कैम्प का मंगलवार को समापन हो गया।
प्रधानाचार्य माधवेन्द्र कुमार सारस्वत ने बताया कि इस कैम्प में छात्रों ने अंग्रेजी भाषा का परिचय, शब्दाबली, संवाद व बातचीत, प्रार्थनायें व गीत के बारे में भौतिक व ऑडियो /वीडियो माध्यम से सिखाई गई।
जबकि पीएमश्री कैम्प में योगा, पेंटिंग, ड्राइंग, खेलकूद, रंगोली प्रतियोगिता, कहानी वाचन, विज्ञान खेल,कविता पाठन इत्यादि में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
अंतिम दिन छात्रों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सभी छात्रों को इस अवधि में जलपान व भोजन उपलब्ध कराया गया । सभी छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।
प्रधानाचार्य श्री सारस्वत ने बताया कि समर कैम्प का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी बहुमुखी प्रतिभा को पहचानना और छुट्टियों के समय का सदुपयोग करते हुए उनका समग्र विकास (360-degree development) करना है।
इस कैंप के माध्यम से हमारा लक्ष्य किताबी ज्ञान से परे जाकर बच्चों को आधुनिक कौशल जैसे कला, संगीत,योग और खेलकूद से जोड़ना है, ताकि उनमें आत्मनिर्भरता, टीम वर्क और तार्किक क्षमता का विकास हो सके। हम एक ऐसा तनावमुक्त और रचनात्मक वातावरण तैयार करना चाहते हैं जहाँ विद्यार्थी खेल-खेल में नवाचार (innovation) सीखें, डिजिटल स्क्रीन से दूर रहें और नए शैक्षणिक सत्र के लिए पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास के साथ तैयार हो सकें।
समर कैम्प मे देवेंद्र सिंह चौहान, हेमंत कुमार पांडेय, मुकेश सिंह, चिदम्बर जोशी, हेमा पांडे, जीवन चंद्र पाठक, सुरेन्द्र कुमार, सूर्य प्रकाश,योगा टीचर पूजा चौहान व रमेश लाल का सहयोग रहा।
