Election News: उत्तराखंड में इलेक्शन से पहले डाक मत पत्र प्रणाली हुई जारी, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Uttarakhand News: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में इलेक्ट्रॉनिक रूप…

Uttarakhand News: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ETPBS) जारी किये गये थे, जिसमें सभी सर्विस वोटर्स को मतदान करने के लिए डाक मतपत्र प्रेषित किये गए। उन्होंने बताया कि 93187 ETPBS इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सर्विस वोटरों तक पहंचाये गये थे, अभी तक बताया जा रहा है कि 76000 डाक मत पत्र डाउनलोड किया जा चुके हैं 7 अप्रैल 2024 तक डाक मत पत्र डाउनलोड किया जा सकते हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि मतदान के दिवस पर और मतदान के एक दिन पहले समाचारपत्रों में प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणीकरण कराना होगा। उनका कहना है कि प्रिंट मीडिया में प्रशासन के लिए विज्ञापनों को पूर्व प्रमाण के लिए राजनीतिक दल आवेदकों को राज्य अथवा जनपद स्तर पर गठित एमसीएमसी कमेटी को आवेदन देकर पूर्व प्रमाण करना होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मतदान की समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व प्रचार अवधि समाप्त हो जाती है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की प्रक्रिया की शुरूआत देहरादून जिले में 05 अप्रैल 2024 से कर ली है, कल तक देहरादून जिले में 1240 ऐसे मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मत अंकित किया था।