shishu-mandir

कांस्टेबल को मिला सोने का झुमका , वापस पाकर खुश हुई खटीमा की महिला

editor1
1 Min Read

पिथौरागढ़। जिले के एक यातायात पुलिस कर्मी को 1 तोला सोने का झुमका मिला, जिसे संबंधित महिला को लौटा दिया गया। पुलिस कर्मी की इस ईमानदारी की सराहना हो रही है। बीते बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ नगर के गुप्ता तिराहे पर तैनात कांस्टेबल भरत कुमार को सोने का कान का एक झुमका गिरा मिला। कांस्टेबल भरत ने मामले की जानकारी देते हुए झुमका प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में सूचना प्रसारित की। पिथौरागढ़ पुलिस के फेसबुक पेज में यह सूचना महेश चन्द्र जोशी निवासी सिलौनी, हाल निवासी खटीमा, जिला उद्यमसिंहनगर ने भी देखी, जिस पर उन्होंने बताया कि यह झुमका उनकी पत्नी का है, जो 1 तोले का है और बारात में जाते समय कहीं गिर गया।

new-modern
gyan-vigyan

इसके बाद महेश चन्द्र अपनी पत्नी के साथ यातायात चौकी पिथौरागढ़ पहुंचे। निरीक्षक यातायात ने दावे की पुष्टि करने के बाद झुमका महिला के सुपुर्द किया। दोनों पति पत्नी ने कांस्टेबल भरत की ईमानदारी की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया।

saraswati-bal-vidya-niketan