shishu-mandir

इग्यारह देवी में हुए हत्याकांड में दो गिरफ्तार, तीसरा पकड़ से बाहर

editor1
2 Min Read

पिथौरागढ़। राजस्व क्षेत्र जिला मुख्यालय के नजदीक इग्यारह देवी इलाके में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने शुक्रवार को यहां एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। विगत 24 नवंबर को तहसील पिथौरागढ़ की पट्टी इग्यारह देवी के ग्राम बेड़ा में चनर राम उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व देव राम, निवासी ग्राम बेड़ा का शव गांव की पानी की टंकी के पास झाड़ियों से बरामद हुआ था। मृतक के सिर पर गम्भीर चोटें थीं और आसपास पत्थरों में खून के धब्बे व झाड़ियों में घसीटे जाने के निशान पाए गए थे।

new-modern
gyan-vigyan

इस संबंध में राजस्व पुलिस ने धारा 302, 201 में मुकदमा दर्ज किया था। उप निरीक्षक सुरेश कम्बोज की शुरुआती जांच के दौरान मुकदमे में धारा 120 – बी और 3(2) (वी) अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। वहीं 25 नवंबर को यह मुकदमा पुलिस को हस्तांतरित हो गया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सीओ ऑपरेशन परवेज अली के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई।
पुलिस की जांच पड़ताल में इस हत्याकांड में तीन लोग शामिल पाए गए, जिनमें मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह उर्फ कृष्णा मेहता पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम खितोली पोस्ट बेड़ा जिला पिथौरागढ़ और खीम सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी मझेड़ा, पिथौरागढ़ तथा सह आरोपी प्रकाश भट्ट उर्फ प्रेम पुजारी पुत्र बद्री दत्त निवासी खितेली पोस्ट बेड़ा शामिल थे।

saraswati-bal-vidya-niketan

एसपी ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गए थे। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से बीते बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह को नेपाल बॉर्डर कैनाल पुल कालोनी को जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया। सह आरोपी प्रकाश भट्ट को शुक्रवार को ग्राम खितोली पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी खीम सिंह की तलाश जारी है ।