जहरीले सांप ने ले ली मासूम की जान

  सलीम मलिक  रामनगर। भारी बरसात के चलते जहरीले सांप अपने बिलों से निकलकर घरों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे ही एक जहरीले सांप के…

d4c6a32200ea845283a160dc16f57a03
 

सलीम मलिक 
रामनगर। भारी बरसात के चलते जहरीले सांप अपने बिलों से निकलकर घरों तक पहुंच रहे हैं।
ऐसे ही एक जहरीले सांप के काटने से एक 5 वर्षीय मासूम की मौत हुई है मौत के बाद मासूम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मामला रामनगर के छोई गांव का है। रोशनलाल का 5 वर्षीय पुत्र प्रियांश अपने घर क आंगन में खेल रहा था। इस दौरान बालक को जहरीले सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसको चिकित्सक के बजाये अन्धविश्वाश के चलते झाड़-फूंक वाले के पास ले गये। बताया जाता है कि झाड़-फूंक वाला बहुत देर तंत्र-मंत्र का झांसा देता रहा। लेकिन इतनी देर में साँप का जहर बालक के पूरे शरीर में फैल गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। बाद में परिजन उसको अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
प्रियांशु की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।