कोलंबिया में बड़ा वायुसेना हादसा, हरक्यूलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त, 34 जवानों की मौत से मचा हाहाकार भयावह तस्वीरें सामने आईं

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया से एक बेहद दुखद सैन्य दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां कोलंबियाई वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 परिवहन विमान उड़ान भरने…

Uttra News Image

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया से एक बेहद दुखद सैन्य दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां कोलंबियाई वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 परिवहन विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सोमवार को हुई इस घटना ने पूरे सैन्य तंत्र को झकझोर दिया है। हादसा इतना भीषण था कि विमान कुछ ही पलों में अनियंत्रित होकर जमीन से टकरा गया और उसका मलबा काफी दूरी तक फैल गया। अब तक 34 सैनिकों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि कई सैन्यकर्मी अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। विमान में कुल 125 लोग सवार थे और टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसका ढांचा रनवे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर बिखर गया।

दुर्घटना दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में पेरू की सीमा के पास हुई। पुटुमायो प्रांत के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने स्थानीय चैनल काराकोल नोटिशियास को बताया कि राहत दल लगातार जंगलों के भीतर फैले मलबे में खोजबीन कर रहे हैं। अब तक मिले 34 शवों में से कई की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि टेक-ऑफ के कुछ ही क्षण बाद विमान नियंत्रण से बाहर हो गया और हादसा हो गया। सेना, पुलिस और बचाव टीमें संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही हैं, ताकि लापता सैन्यकर्मियों का पता लगाया जा सके।

इस दुर्घटना पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह देश की सैन्य क्षमता के लिए एक गहरी चोट की तरह है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जवानों की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रपति ने सैन्य उपकरणों के आधुनिकीकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि जो अधिकारी इस प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं।