लापता महिला की ढूंढ खोज जारी, डीएम भी क्षेत्र में पहुंचे

  पिथौरागढ़। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है और भूस्खलन से थल-मुनस्यारी राज्य राजमार्ग और पांच बॉर्डर रोड अब भी बंद हैं। दूसरी ओर…

5d664e121c0e18326dc79cf1ddb1df9f
 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है और भूस्खलन से थल-मुनस्यारी राज्य राजमार्ग और पांच बॉर्डर रोड अब भी बंद हैं। दूसरी ओर धारचूला तहसील के बलुवाकोट क्षेत्र के जोशी गांव तोक में भूस्खलन के बाद लापता महिला की ढूंढखोज शनिवार को भी  जारी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

इस बीच शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान भी जोशी गांव पहुंचे। उन्होंने एसडीएम धारचूला और अन्य अधिकारियों से रेस्क्यू कार्य के बारे में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिये।

Search continues for missing woman DM also reached the area

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के आपदा प्रभावित अन्य इलाकों का भी दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। दूसरी ओर धारचूला व मुनस्यारी क्षेत्र में पिछले एक-दो दिन से हुई भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। काली और गोरी नदी खतरे के निशान से थोड़ा ही नीचे बह रही हैं। इस दौरान धापा सहित विभिन्न क्षेत्र में पुनः भूस्खलन की सूचना है। इसके अलावा अनेक ग्रामीण मार्ग भी भूस्खलन के चलते बंद हैं।