सरकार ऐसे में कैसे बनेगा विश्वास: हवाई सेवा दूसरे ही दिन डावांडोल

पहली फ्लाइट ही तीन घंटे से ज्यादा लेट पिथौरागढ़। दून-पिथौरागढ़ और पंतनगर के बीच बृहस्पतिवार को शुरू हुई हवाई सेवा दूसरे दिन शुक्रवार को ही…

पहली फ्लाइट ही तीन घंटे से ज्यादा लेट

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


पिथौरागढ़। दून-पिथौरागढ़ और पंतनगर के बीच बृहस्पतिवार को शुरू हुई हवाई सेवा दूसरे दिन शुक्रवार को ही डांवाडोल नजर आई। निर्धारित समय के विपरीत 3 घंटे से ज्यादा की देरी से विमान देहरादून से पिथौरागढ़ पहंुचा। लंबे इंतजार के चलते आने और जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 9 सीटर विमान के सभी ट्रिप में सीटे फुल रही।


जौलीग्रान्ट से पिथौरागढ़ के लिए शुक्रवार को उड़ी पहली व्यावसायिक फ्लाइट निर्धारित समय सुबह 10 बजकर 20 मिनट की जगह अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट पर नैनीसैनी पहुंची। इस फ्लाइट से 9 यात्री पिथौरागढ़ आए। इसके 10 मिनट बाद विमान यात्रियों को लेकर पंतनगर गया और वहां से वापस 2 बजकर 10 मिनट पर फ्लाइट नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंची। यहां से 20 बजकर 30 मिनट पर यात्री विमान ने जौलीग्रान्ट के लिए उड़ान भरी। जबकि दून-पिथौरागढ़ और पंतनगर का चक्कर लगाने के बाद नैनीसैनी से विमान के जौलीग्रान्ट के लिए उड़ान भरने का निर्धारित समय दोपहर 12.20 निर्धारित है। नैनीसैनी एयरपोर्ट पर हवाई सेवा प्रदाता कंपनी एयर हैरीटेज के आपरेशनल मैनेजर सुभाष अंथवाल ने बताया कि शुक्रवार को दून-पिथौरागढ़-पंतनगर के निर्धारित रूट पर विमान के सभी चक्करों में यात्री की संख्या 9-9 थी। उन्होंने शुक्रवार को यात्री विमान के देरी से आने और जाने के कारणों की जानकारी होने से इन्कार किया और कहा कि इसकी जानकारी देहरादून से ही मिल सकती है।