shishu-mandir

पिथौरागढ़ में महंगे इलाज के विरोध में सीएम का पुतला फूंका

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगा करने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ता तिलढुकरी में कांग्रेस कार्यालय के पास एकत्रित हुए और मुख्य मार्ग पर नारेबाजी के बीच पुतला फूंका गया। साथ ही प्रदेश सरकार से इलाज महंगा करने संबंधी फरमान तुरंत वापस लेने की मांग की।
इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ पहले से सरकारी अस्पतालों की हालत दयनीय है। दवाइयां नहीं मिल रही हैं। डाॅक्टरों की कमी बनी हुई और अस्पतालों में पानी सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इन समस्याओं को हल करने की बजाय महंगे इलाज का डंडा आम-गरीब लोगों पर चला रहे हैं। जो डबल इंजन की सरकार का उत्तराखंडवासियों के साथ खिलवाड़ है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर व कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का शोषण करने पर तुली हुई है। आयुष्मान कार्ड केवल नाम के लिए है, क्योंकि उसमें इलाज मुमकिन नहीं हो पा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पूरे जिले में चिकित्सक नहीं है और जिला चिकित्सालय में भी चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है। जिससे दूरदराज से आने वाले मरीज रोजाना बैरंग लौट रहे हैं। यह हालत डबल इंजन सरकार का असली चेहरा दिखा रहे हैं।
इस अवसर जिला उपाध्यक्ष योगेश नगरकोटी, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, भूर मियां, हीरा बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, दीपक लुंठी, शुभम, प्रकाश देवली, शंकर खड़ायत, रजत विश्वकर्मा, दर्शन सिंह व मनोज पांडेय समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

new-modern
gyan-vigyan