shishu-mandir

Pithoragarh- लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के रौतेला जिलाध्यक्ष और योगेश बने बने महामंत्री

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की पिथौरागढ़ की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर चन्द्र सिंह रौतेला और जिला महामंत्री पद पर योगेश कुमार निर्वाचित हुए हैं।

new-modern
gyan-vigyan


जनपद शाखा पिथौरागढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन विगत दिवस लोनिवि, गेस्ट हाउस, पिथौरागढ़ में सम्पन्न हुआ। इसमें जनपद के लोनिवि के सभी खंडों के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

saraswati-bal-vidya-niketan

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनन्द सिंह पुजारी, प्रान्तीय महामंत्री मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन लोनिवि उत्तराखंड और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सौन, सह पर्यवेक्षक क्षेत्रीय महामंत्री कंचन आर्या की देखरेख में जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष रौतेला और महामंत्री कुमार के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष नवीन चन्द्र, संगठन मंत्री धाम सिंह कोरंगा, संयुक्त मंत्री ललित मोहन पुनेड़ा और कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु भट्ट चुने गए।


अधिवेशन में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री चारू पन्त, जनपद पिथौरागढ़ मिनि फेडरेशन के अध्यक्ष मोहन लाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष एमसी पांडे, मोहन सिंह राठौर, महामंत्री सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शेर सिंह अधिकारी, जगदीश चन्द्र भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय पाण्डेय, गणेश सिंह रावत, प्रशासनिक अधिकारी किशन सिंह कार्की, गिरीश चन्द्र जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी, निर्मल सिंह, नीरज कुमार, नरेन्द्र गैड़ा, निर्वतमान अध्यक्ष मोहन सिंह मेहता, निर्वतमान महामंत्री प्रताप सिंह कार्की, सुश्री प्रमिला आर्या, प्रवीन इटवाल, सहित अनेक मिनिस्ट्रीयल कार्मिक उपस्थित थे।