Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pithoragarh- पशुपालन बढ़ाने को विभागीय बजट बढ़ाया, लाभ लें पशुपालक : डीएम

Pithoragarh- pshupaln bdhane ko vibhagiy bajat bdhaya पिथौरागढ़ सहयोगी 16 जनवरी 2021 पिथौरागढ़ (Pithoragarh)। विकास खंड मूनाकोट के ग्राम रियासी के झोलखेत मैदान में पशुपालन…

Pithoragarh- pshupaln bdhane ko vibhagiy bajat bdhaya

पिथौरागढ़ सहयोगी 16 जनवरी 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़ (Pithoragarh)। विकास खंड मूनाकोट के ग्राम रियासी के झोलखेत मैदान में पशुपालन विभाग की ओर जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पशु प्रदर्शनी में पंहुचे जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने पशुपालकों से पशुपालन के सम्बन्ध में जानकारी ली और कहा कि जिले में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं। बताया कि इस वर्ष जिला योजना में पशुपालन विभाग को जिले में पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के लिए विभागीय बजट बढ़ाया गया है। पशुपालन को बढ़ावा दिए जाने के लिए अन्य योजनाएं भी संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालक आगे आकर इन योजनाओं का लाभ लें और अपना स्वरोजगार कर आजीविका को बढ़ाएं।

बदहाल सड़क (Damaged road)- ग्रामीणों का सब्र टूटा, किया प्रदर्शन

Pithoragarh- मुआवजा नहीं मिला तो कोर्ट जाएंगे ग्रामीण


पशु प्रदर्शनी में 15 गाय, 3 भैंस, 9 जोड़ी बैल, 51 बछिया के अलावा 31 बकरी पालकों ने भी प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालन विभाग की पूर्ण जिम्मेदारी है कि जिले में अधिक से अधिक किसान पशुपालन से जुड़ें। इसके लिए प्रत्येक पशुपालक व किसान तक पंहुचकर सरकार की योजनाओं का उन्हें लाभ लें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्यासागर कापड़ी ने पशुपालकों को विभिन्न जानकारी दीं।

Pithoragarh में बाक्सर धर्मचंद की स्मृति में बाक्सिंग रिंग का शिलान्यास


प्रदर्शनी में जिलाधिकारी ने सभी विजेता पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए। गाय श्रेणी में नवीन सिंह की गाय चैंपियन रही। प्रथम विमला देवी, द्वितीय प्रेमा जोशी और तृतीय स्थान पर प्रेमा देवी की गाय रही। बछिया में प्रथम भावना, द्वितीय बसंत चंद्र, तृतीय विमला देवी की बछिया रही। बैल जोड़ी में प्रथम रमेश सिंह, द्वितीय श्याम सिंह, तृतीय जगदीश सिंह के बैल रहे। वहीं बकरी पालन में प्रथम लक्षमण सिंह, द्वितीय भगवान राम व तृतीय राजेन्द्र राम की बकरी रही। पशु प्रदर्शनी में ग्राम प्रधान रिंयासी राधिका देवी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ लाल सिंह सामंत, डॉ सौरभ भट्ट, डॉ फरहीन समेत क्षेत्र के पशुपालक आदि उपस्थित रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/