Pithoragarh— राजनैतिक अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं कुछ लोग: वल्दिया

Pithoragarh – Some people want to create political instability: Valdia पिथौरागढ़ सहयोगी, 30 अक्टूबर 2020पिथौरागढ़ Pithoragarh भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया…

Pithoragarh – Some people want to create political instability: Valdia

पिथौरागढ़ सहयोगी, 30 अक्टूबर 2020
पिथौरागढ़
Pithoragarh भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्णय लिए हैं, जिसके फलस्वरूप राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था जनता को मिली है, लेकिन कुछ लोग राज्य में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल पैदा करना चाहते हैं और मुख्यमंत्री को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

शुक्रवार को घंटाकरण स्थित पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वल्दिया ने कहा कि विगत वर्षों में उत्तराखंड सरकार में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने ना आना यह बताता है कि मुख्यमंत्री ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

pithoragarh- सीएम स्वरोजगार योजना में 28 आवेदन सरलीकृत

जिलाध्यक्ष ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच कराने के दिए आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। साथ ही फैसले पर हैरानी जताते हुए सख्त टिप्पणी भी की है। इससे प्रतीत होता है कि कुछ लोग राज्य में राजनैतिक अस्थिरता का वातावरण तैयार करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को उत्तराखंड की जनता बेनकाब करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह लुंठी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी, महेश पाठक, रविन्द्र बसेड़ा, प्रवीन उपरारी, धर्मानंद भट्ट, मनोज मेहता और अमित बम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Almora- अल्मोड़ा के रत्नेश्वर मंदिर में कल होगा माघी खिचड़ी का आयोजन