राज्यस्तरीय एलीट महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, 2 स्वर्ण सहित पांच पदक जीत टीम रही उपविजेता

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी

उत्तराखंड राज्यस्तरीय एलीट महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने 5 पदक हासिल कर उपविजेता रही। इसमें 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है। हल्द्वानी में आयेाजित हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ से 7 महिला खिलाड़ियों ने भागीदारी की। जिसमें गायत्री कसन्याल, हिमानी पन्त ने स्वर्ण पदक, दिव्या कुंवर, हिमांशी वल्दिया ने रजत पदक और बबीता बसेड़ा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि टीम मैनेजर बहादुर सिंह बोहरा व धमेन्द्र बोहरा के नेतृत्व में जनपद की टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित कै. हरि सिंह थापा, अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता हरि दत्त कापड़ी, जिला बाॅक्सिग संघ के अध्यक्ष कै. धरम चन्द, सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर बोहरा, प्रधानाचार्य, स्पोर्ट्स काॅलेज मनोज कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य भुवन चन्द्र पन्त, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह व अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर कै. देवी चन्द सहित अनेक खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।