पिथौरागढ़ शरदोत्सव में अड्डू, पिड्डू व गुट्टी खेल प्रतियोगिताएं लुभा रहीं मन

editor1
2 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष तथा शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी 2022 के मेलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिथौरागढ़ शरदोत्सव में समाज के सभी वर्गों के स्वस्थ मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय और प्रादेशिक सहित अन्य राज्यों से भी सांस्कृतिक दलों को शरदोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा अड्डू, पिड्डू, गुट्टी, मुर्गा झपट जैसे हमारे पुराने खेलों की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही हैं।
   

holy-ange-school

शरदोत्सव स्थल देव सिंह मैदान में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता में रावत ने इस बार के शरदोत्सव के विभिन्न रंगों और आयामों के बारे में बताया। कहा कि  विलुप्त से हो गए हमारे पहाड़ के परंपरागत खेलों की बच्चों के बीच गत दिवस प्रतियोगिता करवाई गई तो बुधवार को  बुजुर्गों और युवाओं की भी ऐसी प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। इसको लेकर प्रतिभागियों के साथ ही दर्शकों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। 
   

ezgif-1-436a9efdef

बताया कि मेले में दिल्ली, मणिपुर आदि राज्यों से भी सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। बच्चों, स्थानीय परंपरागत कलाकारों और अन्य को मंच प्रदान करने को अलग अलग समय तय किया गया है, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोग स्वस्थ मनोरंजन कर पा रहे हैं। इसके अलावा 
 मेला स्थल पर विभिन्न तरह की दुकानों, स्टालों के साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चरखे, ट्रेन आदि साधन स्थापित किए गए हैं। फिलहाल 18 नवंबर तक निर्धारित मेले में अभी अनेक मनमोहक कार्यक्रम आयोजित होने हैं। मेलाध्यक्ष रावत ने लोगों से शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक तरीके से शरदोत्सव का आनंद उठान

Joinsub_watsapp