Pithoragarh news- मूनाकोट में सड़क के लिए बजट आवंटित

पिथौरागढ़। एंचोली-बड़ाबे मोटर मार्ग के 13 किलोमीटर हिस्से पत्थरखानी से सेलकटिया डुबरिया तक के लिए शासन से बजट आंवटित हो गया है। विधायक चन्द्रा प्रकाश…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM


पिथौरागढ़। एंचोली-बड़ाबे मोटर मार्ग के 13 किलोमीटर हिस्से पत्थरखानी से सेलकटिया डुबरिया तक के लिए शासन से बजट आंवटित हो गया है। विधायक चन्द्रा प्रकाश पन्त ने यहां जारी एक बयान में बताया कि उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बजट आवंटित किया है।
विधायक पन्त ने बताया कि मूनाकोट विकासखंड के अन्तर्गत इस मार्ग निर्माण की कुल लागत लगभग 1 करोड़ 5 लाख रूपये है। जिस पर स्वीकृति हो गयी है। उनका प्रयास है कि मार्ग निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू हो जाए। उन्होंने बताया कि यह मार्ग मुख्यमंत्री घोषणा के रूप में बनाया जायेगा और इसके निर्माण से मूनाकोट ब्लॉक के कई ग्रामवासी लाभान्वित हांगे। विधायक ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने पिथौरागढ़ जनपद में जनता से जुड़ी मांगों पर गंभीरता से काम किया है। उधर, मूनाकोट क्षेत्र के लोगों ने इस मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने पर विधायक पन्त का आभार जताया है।