Pithoragarh- महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका

पिथौरागढ़ सहयोगी, 20 जनवरी 2021पिथौरागढ़ (Pithoragarh) लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि पूरे देश…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 20 जनवरी 2021
पिथौरागढ़
(Pithoragarh) लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि पूरे देश व प्रदेश में महंगाई से जनता त्रस्त है मगर भाजपा की डबल इंजन सरकार आए दिन महंगाई का डंडा चलाए जा रही है, जो उसका जनविरोधी चेहरा है।

Pithoragarh- पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा चटकेश्वर महादेव मंदिर


जिला मुख्यालय के रोडवेज स्टेशन तिराहे पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और अनु. जा. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नारायण कोहली ने कहा कि आज गरीब की रसोई से आम सब्जी भी दूर होती जा रही है। खाने-पीने की रोजमर्रा की जरूरत की चीजें और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस लगातार महंगा होता रहा है। इस सरकार में लोगों का महंगाई की मार से जीना मुहाल हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Pithoragarh- नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और तस्करों पर शिकंजा प्राथमिकता


प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी व ब्लाॅक अध्यक्ष हीरा सिहं बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में थोड़ा भी महंगाई बढ़ती थी तो भाजपा के छुटभैय्ये नेता सिलेंडर सिर पर रखकर सड़कों पर उतर आते थे या प्याज-आलू की माला पहन लेते थे, लेकिन आज जब गैस, तेल के दाम आसमान छू रहे हैं भाजपा के वे नेता कहीं नजर नहीं आते। कहा कि अब इस जनविरोधी सरकार को हटाने का समय आ गया है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

Almora- बाबा गंगनाथ मंदिर में हुआ माघी खिचड़ी का आयोजन


प्रदर्शन में योगेश नगरकोटी, त्रिलोक बिष्ट, जावेद खान, विजय कुमार, कुन्डल महर, जैक धामी, अभिषेक कोहली, बाॅब कन्याल व कार्तिक खर्कवाल समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/