Pithoragarh- खलिया वन संरक्षित क्षेत्र में दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय Pithoragarh के भू-विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने मुनस्यारी-खलिया टाॅप सेक्शन में भूवैज्ञानिक फील्ड कार्य किया। इस दौरान छात्रों ने खलिया वन संरक्षित क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक व अन्य कचरा एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

new-modern

यह भी पढ़े..

Pithoragarh- अभाविप (ABVP) की दयानंद इंटर कॉलेज में कार्यकारिणी घोषित

अपने जियोलाॅजिक टूर के दौरान विद्यार्थियों ने क्षेत्र में आए हुए सैलानियों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही पर्यटक स्थल के कार्मिकों से इस क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त और अन्य तरह से प्रदूषण रहित बनाने के बारे में चर्चा की।

यह भी पढ़े..

Pithoragarh हर्षोल्लास से मनाया बसंत के आगमन का पर्व फूलदेई

उन्होंने क्षेत्र में फैले सूखे व गीले कूड़े के सही तरीके से निस्तारण के लिए नियम बनाने को लेकर भी उन्हें जागरूक किया। अभियान में भूविज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. हर्षिता जोशी, असिस्टेंट प्रो. दीपक पंत, देवेश जोशी, भूमि भट्ट, सोनिया, शुभम मिश्रा, गौरव भट्ट, चेतना पांडे व नेहा आदि विद्यार्थी शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/