पिथौरागढ़ : महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स सहित 6 corona पॉजिटिव, अस्पताल में ओपीडी बंद

पिथौरागढ़ : महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स सहित 6 पॉजिटिव

Pithoragarh: 6 corona positives including staff nurse in women’s hospital, OPD closed in hospital

pithoragarh

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़,04 सितंबर 2020— पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स सहित 6 लोगों के कोरोना corona पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार से हरगोविंद पंत महिला जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में दो दिन के लिए ओपीडी बंद कर दी गई। इन मामलों के सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। वहीं महिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए भी समस्या खड़ी हो गई है।

गुरुवार की देर शाम हल्द्वानी से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में पिथौरागढ़ महिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स पॉजिटिव पाई गईं। इस मामले से अस्पताल कर्मी भी सकते में आ गए। इसके बाद संबंधित नर्स के नजदीकी संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई। इनमें से जिन लोगों का एंटीजन टेस्ट किया जा सका उसमें पांच मरीज संक्रमित पाए गए। बताया जा रहा है कि इसमें धारचूला क्षेत्र निवासी एक दंपति और उनका बच्चा तथा एक अन्य युगल शामिल है। अस्पताल में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार से दो दिन के लिए महिला अस्पताल में ओपीडी बंद का बोर्ड टांग दिया।

इस दौरान अस्पताल को सैनिटाइज किया जाएगा, जिसके बाद ही स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली हो पाएगी। इसके चलते अस्पताल में भर्ती गंभीर स्थिति वाले मरीजों और गर्भवती महिलाओं को जांच संबंधी परेशानी आनी निश्चित है।
जिला मुख्यालय में स्थापित कोविड-19 केंद्र के अनुसार शुक्रवार अपरान्ह तक महिला अस्पताल में आए इन 6 मामलों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस की संख्या 169 हो गई है। अब तक जिले में कुल 403 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 230 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।