shishu-mandir

वीएल स्याही हल में अनुदान हुआ 80 प्रतिशत,काश्तकारों में खुशी

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

80 percent grant in VL iron plow, tenants happy वीएल स्याही हल

वीएल स्याही हल

अल्मोड़ा,04 सितंबर 2020— स्याहीदेवी विकास समिति और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान द्वारा विकसित वीएल स्याही हल की खरीद में सरकारी अनुदान 80 प्रतिशत कर दिया गया है।

new-modern
gyan-vigyan

इसके बाद पर्यावरण संरक्षण में जुटी स्याहीदेवी विकास समिति के साथ ही काश्तकार भी खुश हैं। इन लोगों ने इस प्रयास के लिए जिलाअधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का आभार जताया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

समिति के संयोजक गिरीश शर्मा ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में पर्वतीय किसानों द्वारा कृषि उपकरणों के निर्माण के लिए बांज,उतीस के पेड़ों का कम से कम दोहन करने के लिए एक प्रयास किया था इसमें चौड़ी पत्ती के बहुमूल्य पेड़ों के तने के स्थान पर हल्के और टिकाउ लौह उपकरण तैयार कराए। इसमें वीपीकेएएस और समिति के ओर से वीएल स्याही हल प्रमुख है। समिति का मानना है कि अल्मोड़ा जनपद में ही 80 हजार से करीब किसान कृषि उपकरणों के लिए प्राकृतिक संपदा यानि पेड़ों पर निर्भर हैं हर साल कृषि उपकरण के लिए पेड़ो का उपयोग होता है। इससे चौड़ी पत्ती के पेड़ कटते हैं और जैवविविधता प्रभावित होती है।

वीएल स्याही हल


वीएल स्याही लौह हल के विकसित होने के बाद से ही समिति लगातार इसकी खरीद कीमत में अनुदान की मांग उठाते आई है ताकि​ काश्तकार इसके प्रति आकृषित हो सकें और लौह हल को अधिक से अधिक अपनाएं। इसके लिए समिति ने इसी माह क्षेत्र में 300 से अधिक हलों का वितरण किया वहीं प्रशासन व कृषि विभाग को को मांगपत्र देते हुए हल की खरीद में अनुदान प्रतिशत बढ़ाने का भी अनुरोध किया था। हल वितरण कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य गोपाल गुरुरानी,गोपाल बिष्ट,रवि परिहार, महेन्द्र नेगी, नैन सिंह प्र​ताप बिष्ट,सुंदर सिंह, हरीश बिष्ट,किशन सिंह, गजेन्द्र कुमार पाठक ने इन हलों का वितरण किया। (वीएल स्याही हल)


अब इस हल पर अनुदान राशि 80 प्रतिशत कर दिए जाने के बाद से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं। ग्राम प्रधान मटीला कामाक्षी बिष्ट,ग्राम प्रधान सूरी हरक सिंह परिहार,ग्राम प्रधान हरड़ा देवेन्द्र सिंह,ग्राम प्रधान ओखिना जीवन सिंह,ग्राम प्रधान धामस भारत बिष्ट,ग्राम प्रधान नौला नवीन टम्टा,ग्राम प्रधान डोबा गोपाल तिवारी,ग्राम प्रधान ज्यूड़ कफून भगवंत सिंह,ग्राम प्रधान ढटवालगांव सुनीता देवी, बीडीसी सदस्य गोपाल गुरुरानी,जिला पंचायत सदस्य धामस प्रताप बिष्ट ने खुशी जताते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया है।