shishu-mandir

दीवाली से पहले इस व्यक्ति ने कर दिया गृहलक्ष्मी का कत्ल,धनतेरस पर नया सामान लाने को कहा तो उतार दिया मौत के घाट

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read

उत्तरा न्यूज पिथौरागढ़। धनतेरस की पहली रात को नगर में लगभग 38 वर्षीया एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला के पति ने ही उसे गला घोंटकर मार डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।दंपत्ति की एक लड़की पिथौरागढ़ महाविद्यालय में बीए फाइनल और लड़का बीए प्रथम वर्ष में पढ़ते हैं। घटना की रात दोनों बच्चे भी घर में मौजूद थे।

new-modern
gyan-vigyan

  मूल रूप से जिले के चंडाक क्षेत्र से सटे झूनी मलान इलाके का रहने वाला हरीश सिंह अपनी पत्नी सुनीता और दो बच्चों के साथ जिला मुख्यालय में सरस्वती विहार, जीआईसी रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार पति पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक ओपी शर्मा के अनुसार हरीश सिंह ट्रक चालक है और उसकी पत्नी सुनीता देवी के अपने पति से पैसे और नया नया सामान लाने की मांग को लेकर  अक्सर झगड़ा होता था

saraswati-bal-vidya-niketan

  बृहस्पतिवार की रात भी दोनों में इसी तरह की बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद देर रात हरीश ने दुपट्टे से सुनीता को नींद के दौरान गला घोंट कर मार डाला। बच्चों को इस दौरान घटना का पता नही चला। शर्मा ने बताया कि सुनीता को मारने के बाद हरीश उसके शव को गधेरे में फेंकने के लिए कंधे पर लादकर ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी सामर्थ्य जवाब दे गई और वह भास्कर कर्नाटक के मकान वाली गली में ही शव को छोड़कर चला गया। 

 शुक्रवार सुबह लोगों ने शव देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पड़ताल में प्रथम दृष्टया हत्या करना प्रतीत हुआ। पंचनामा की कार्यवाही कर जांच पड़ताल में मामला स्पष्ट होता गया, जिसके बाद पुलिस ने हरीश की तलाश शुरू कर दी। ओपी शर्मा ने बताया कि मृतका सुनीता की बहन रेनु देवी ने शुक्रवार को हरीश सिंह पुत्र सबल सिंह के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जिसके बाद रात करीब सवा 11 बजे हरीश को मुखबिर की सूचना पर नगर के अपटेक तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म काबू कर लिया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।