प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए मार्ग बनाने की मांग, ग्रामीणों ने क्षेत्र भ्रमण पर आए डीएम के सामने उठाई मांग, दिया ज्ञापन

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा- दन्या में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य मार्ग से अस्पताल केलिए मार्ग नहीं होने से लोग परेशान हैं| दन्या व्यापार मंडल ने दन्या आये जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया और मार्ग न होने से इलाज के लिए आने वाले मरीज को होनी वाली परेशानी से अवगत कराया | इस मौके पर दन्या व्यापार मंडल के अध्यक्ष पूरन बिष्ट ,महामंत्री गोविंद जोशी, संरक्षक ज्ञान प्रकाश पन्त जिला उपाध्यक्ष हरीश दरम्वाल, ग्रामप्रधान डी के जोशी, महेश जोशी, सतीश पन्त मौजूद थे| लोगों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों के जाने के लिए मार्ग नहीं है| इससे स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजो के आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा रहा है | लोगों ने कहा कि अस्पताल का जब निर्माण हुआ था उस समय अस्पताल के लिए मुख्य मार्ग से अस्पताल के लिए कच्चा मोटर मार्ग था जिसमें एबूलेन्स और वाहन अस्पताल आ जा सकते थे लेकिन अब पैदल जाने के लिए भी मार्ग नहींहै मार्ग में अतिक्रमण कर मार्ग क्षतिग्रस्त कर दिया है|

adbanner