अभी अभीपिथौरागढ़

यहां महिला से छेड़छाड़ व अभद्रता में एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

IMG 20220425 WA0006

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

पिथौरागढ़। महिला से छेड़छाड़ व अभद्रता करने वाले एक आरोपित को थाना झूलाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विगत 23 फरवरी को निर्मला जोशी पत्नी रमेश चन्द्र जोशी निवासी झूलाघाट की तहरीर पर संजय राम, पुत्र केशर राम निवासी ग्राम दोबांस, जिला पिथौरागढ के खिलाफ वादिनी से छेड़छाड़ व अभद्रता करने के मामले में थाना झूलाघाट में आईपीसी की धारा 354, 452, 323, 504, 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना महिला उप निरीक्षक रेनू कर रही हैं।

वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष झूलाघाट जसवीर सिंह के नेतृत्व में नामजद आरोपित की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई। टीम ने ढूंढखोज करते हुए आरोपित सुरेश प्रसाद उर्फ संजय राम उम्र 38 वर्ष को दोबांस से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार वह नेपाल भागने की फिराक में था। आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी थाना झूलाघाट में 2 मुकदमे दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े   अगर महिला के साथ हुई यह हरकत तो इसे भी माना जाएगा रेप के समान, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

Related posts

Uttarakhand- कोरोना से आज फिर 118 की मौत, 7120 नये मामले

Newsdesk Uttranews

Champawat- तत्काल करा लें राशन कार्डों का सत्यापन, बोले डीएम

Newsdesk Uttranews

वरुण प्रताप भाकुनी बने प्रदेश (kisan congress committee) किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव

Newsdesk Uttranews