Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्लू अर्जुन को लोग बता रहे हैं घमंडी, एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ अफसर से की बहस, वीडियो वायरल

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में वह मुंबई एयरपोर्ट पर…

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में वह मुंबई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अधिकारी से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह घटना एयरपोर्ट के एंट्री गेट की है जहां सर ने प्रोटोकॉल के तहत अल्लू अर्जुन से मास्क हटाकर चेहरा दिखाने के लिए कहा।


वीडियो में आप देख सकते हैं कि अल्लू अर्जुन कैजुअल लुक में है और शर्ट और ट्रैक सूट पहने हुए हैं जैसे ही अल्लू अर्जुन एंट्री गेट पर पहुंचते हैं सीआईएसफ अधिकारी उनके पासपोर्ट की जांच करता है और उनकी फोटो की मिलान करने के लिए उनके मास्क को हटाने के लिए कहता है।

एक्टर शुरू में मास्क उतरने से हिचकता हैं और अफसर से कुछ देर तक बातचीत करते हुए बहस भी करते हैं। इस दौरान उनकी टीम का एक सदस्य भी बीच में आता है लेकिन सिस अधिकारी ने नियमों के पालन पर जोर दिया। अंत में अल्लू अर्जुन ने मास्क थोड़ा हटाकर अपना चेहरा दिखाया, जिसके बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है का यूजर अल्लू अर्जुन के रवैया को लेकर नाराजगी जाता रहे हैं तो कई लोगों ने घमंडी भी कह रहे हैं कुछ लोगों ने तो कहा है कि नियम सबके लिए बराबर है। चाहे वह आम इंसान हो या फिर फिल्म स्टार। वहीं, कुछ यूजर्स ने CISF अफसर की पेशेवराना और सख्त रवैये की जमकर तारीफ की।


एक यूजर ने लिखा कि अपना पूरा चेहरा दिखाओ यार, इतना घमंड क्यों? तो वहीं दूसरे ने कहा कि CISF को सलाम, जिसने नियमों में कोई ढील नहीं दी। सोशल मीडिया पर यह बहस अब दो हिस्सों में बंट गई है कि एक तरफ वे लोग हैं जो एक्टर के समर्थन में हैं और मानते हैं कि शायद यह गलतफहमी का मामला हो, जबकि दूसरी तरफ वे लोग हैं जो मानते हैं कि सुरक्षा नियमों का पालन हर किसी को करना चाहिए।


अल्लू अर्जुन, जो ‘पुष्पा’ और ‘आला वैकुंठपुरमुलू’ जैसी हिट फिल्मों से लाखों फैंस के चहेते बन चुके हैं, इस विवाद के बाद मीडिया में भी छा गए हैं। हालांकि, इस मामले पर अब तक एक्टर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का गर्म विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं।