पहली बार फ्लाइट में बैठी थी पायल… पिता ने रिक्शा चलाकर पढ़ाया, लंदन पहुंचने से पहले हादसे ने छीन ली उड़ान

गुजरात के अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई एक सौ इकहत्तर गुरुवार को भयानक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान…

गुजरात के अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई एक सौ इकहत्तर गुरुवार को भयानक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान लंदन जा रहा था। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद वह शहर के मेघाणी नगर इलाके में नीचे आ गिरा। विमान पहले मेडिकल कॉलेज की मेस से टकराया फिर एक छात्रावास की दीवार से जा भिड़ा। टक्कर के साथ ही आग का भारी गुबार उठ गया। देखते ही देखते पूरा विमान जलता हुआ खाक हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस दुर्घटना में अब तक दो सौ बयालीस यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से केवल एक व्यक्ति की जान बच पाई है। बाकी सभी लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। हादसा इतना बड़ा था कि दूर दूर तक सिर्फ मलबा और धुआं फैला हुआ था। पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई थी।

इसी विमान में राजस्थान मूल की एक लड़की पायल भी सफर कर रही थी। पायल के पिता सुरेशभाई खटीक अहमदाबाद के पास हिम्मतनगर में रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने मेहनत करके अपनी बेटी को पढ़ाया था और वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। इस बार कंपनी की तरफ से उसे लंदन भेजा जा रहा था। यही उसकी जिंदगी की पहली फ्लाइट थी। लेकिन उसे क्या पता था कि यह उड़ान उसकी जिंदगी की आखिरी उड़ान बन जाएगी।

जब परिवार को हादसे की खबर मिली तो पूरे घर में मातम छा गया। सुरेशभाई अब भी वही पुराना रिक्शा चलाकर अपने परिवार का खर्च चला रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी को बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

फिलहाल एयर इंडिया की तरफ से बताया गया है कि हादसे की जांच चल रही है। विमान में सवार यात्रियों की पहचान का काम डीएनए जांच से किया जाएगा। हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।