पौधे रोपकर हरेला पर्व (harela parv) को किया सार्थक…पुलिस ने जगह-जगह रोपे पौधे

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
harela parv

paudhe ropkar harela parv ko kiya sarthak

Screenshot-5

पिथौरागढ़ सहयोगी, 16 जुलाई 2020
जिले में हरेला पर्व(harela parv)
उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए।

holy-ange-school

जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों, युवाओं और स्वयं सेवियों ने पौधरोपण अभियान में भागीदारी कर इस पर्व (harela parv) के सही मायने सामने रखने का प्रयास किया।

ezgif-1-436a9efdef

जिला मुख्यालय के भाटकोट क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े सात बजे जिलाधिकारी डॉ. वीके जोगदंडे ने हरेला पर्व(harela parv) पर पौधा रोपा और उसके बाद अन्य अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर मुख्यालय में अनेक जगहों पर पौधरोपण किया।

विधायक चंद्रा पंत और नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने भी अपने समर्थकों व सहयोगियों आदि के साथ हरेले पर पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरेला (harela parv) वास्तव में पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। इसकी महत्ता को समझते हुए सभी लोगों को इस पर्व पर आगे बढ़कर पौधरोपण करना चाहिए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।

पौधरोपण में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, विधायक प्रतिनिधि किशन वल्दिया, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित नगर के अनेक लोग शामिल थे।

उधर बुंगाछीना कस्बे के डिबरखोला स्कूल क्षेत्र में भी हरेला (harela parv) पर अनेक पौधे रोपे गए। वन विभाग व जल संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अगन्या के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह चौहान सहित क्षेत्र के अनेक लोग शामिल हुए।

पिथौरागढ़ पुलिस ने जगह-जगह रोपे पौधे

लोक पर्व हरेला (harela parv) पर जनपद पुलिस ने भी जगह जगह पौधरोपण अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी, डीएसपी आरएस रौतेला व डीएसपी धारचूला विमल कुमार आचार्य ने रिजर्व पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पौधे रोपे।

harela-parv
पुलिस लाइन में पौधा रोपतीं एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी—फोटो उत्तरा न्यूज

जिले के सभी थाना प्रभारियों ने भी अपने थाना परिसरों में पौधरोपण किया और लोगों को पर्यावरण सुरक्षित रखने तथा अधिक से अधिक पेड़-पौंधे लगाने को जागरुक किया गया।

अपडेट खबर पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw

Joinsub_watsapp