द्वाराहाट:: पत्रकार विमल साह को पितृ शोक

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
पत्रकार विमल साह

new-modern

पत्रकार विमल साह के पिता जीवन लाल साह का निधन हो गया है

द्वाराहाट, 16 अक्टूबर 2021— पत्रकार विमल साह के पिता जीवन लाल साह का निधन हो गया है। बीते 11 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।


स्वर्गीय साह अपने पीछे तीन पुत्रों महेश साह, नरेंद्र साह व विमल साह और दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


स्वंगीर्य साह अपने जीवन काल में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। वह स्वर्गीय विपिन चंद्र त्रिपाठी, स्वर्गीय प्यारे लाल साह व नंद किशोर जैसे कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ वह द्वाराहाट की समस्याओं के निराकरण में प्रयासरत रहे।


उन्होंने द्वाराहाट के विकास के लिए कई प्रयास किए और परिवारजनों के मुताबिग अपनी सचिवालय की नौकरी छोड़ हितचिन्तक के व्यवस्थापक के रूप में कार्य करने लगे ।करीब अपने जीवन के 65साल हितचिंतक को दिए यहां पर रहकर इन्होंने द्वाराहाट के युवाओं को टाइपिंग सीखने का कार्य किया ।और यही द्वाराहाट की प्रसिद्ध रामलीला में डायरेक्सन का कार्य किया। उन्होंने रामलीलाओं में कई पात्रों की भूमिका भी निभाई।

बड़ी खबर:: अल्मोड़ा में कल 6 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, कई गांव भी होंगे प्रभावित


स्वर्गीय साह पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, चंद्र भानु गुप्ता, गोविंद सिंह माहरा जैसे दिग्गजों के साथ रह कर कार्य कर चुके हैं।


उनके निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, पुष्पेश त्रिपाठी विधायक महेश नेगी, सांसद अजय टम्टा, गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अल्मोड़ा के सभी पत्रकारों ने भी पत्रकार विमल साह के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।